20जेएनडी04-पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षकों को सर्टिफिकेट देते हुए अधिकारी। स्रोत स्व
जींद। खंड जींद के पांच दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण का समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र, एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ और खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने सर्टिफिकेट वितरित किए।
वहीं, सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई विधाओं को अपने कक्षा कक्ष में लागू करने बारे कहा। सभी शिक्षकों ने आश्वासन दिलाया कि वे स्कूल खुलते ही इस प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों से अपनी कक्षा के बच्चों का सर्वांगीण विकास करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अंतर्गत पांच दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से अवगत करवाना है। शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों को अपनाए ओर कक्षा में रोचक तरीके से पढ़ाए।
शिक्षकों को बाल केंद्रित शिक्षण विधियों, खेल-खेल में सीखने के तरीके, मूल्यांकन की नवीन तकनीकों से अवगत करवाया जा रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने प्रशिक्षण को बच्चों के लिए लाभदायक बताते हुए जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण नई पाठ्य पुस्तकों, वर्क बुक और विभाग की ओर से दी गई शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित है।
प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि हर बच्चा कक्षा तीन तक पढ़ने, लिखने और गणित के बुनियादी कौशल में निपुण हो।
एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने कहा कि जिले के सभी सातों खंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें इस जिले के और अन्य 17 जिलों से 2065 प्राथमिक शिक्षकों ने शिक्षण की नई-नई गतिविधियों को सीखा। प्रशिक्षण को सफल बनाने में जिले के सभी केआरपी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।