फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया संविधान दिवस

विज्ञापन
26जेएनडी16: एडीआर सभागार में संविधान के पालन की शपथ दिलाते हुए सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका की अध्यक्षता में सोमवार को एडीआर के सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव मोनिका ने बताया कि भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, इसमें भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है, जो संविधान सभा के अध्यक्ष थे। संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देने के साथ सरकार व उसके कार्यों की रूपरेखा स्थापित करता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस संविधान के मूल्यों-न्याय, समानता और विविधता में एकता का महत्व याद दिलाता है। यह दिन नागरिकों को लोकतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मान करने और उन्हें बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर प्राधिकरण द्वारा गांव बहबलपुर, पटियाला चौक, शीतलपुरी कॉलोनी, अदालत परिसर व विभिन्न स्कूलों में कानूनी जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें