फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता मनीषा भनवाला के स्वागत की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिलाओं के 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिवाहा की बेटी मनीषा भनवाला के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा और भनवाला खाप की ओर से देश लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। खाप की ओर से मनीषा को सम्मानित करने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान पवनजीत भनवाला और भनवाला खाप के प्रवक्ता किताब सिंह भनवाला ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनीषा ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर समाज को गर्व है। देश लौटने पर वह अपनी पूरी टीम के साथ मनीषा का शानदार स्वागत करेंगे।
उन्होंने बताया कि भनवाला खाप के प्रधान और प्रमुख पंचायतियों से चर्चा कर मनीषा को सम्मानित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मनीषा की उपलब्धि ऐतिहासिक है। इससे दूसरी बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और देश के लिए उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने मनीषा को पूरे देश की शान बताते हुए कहा कि उनके स्वागत और सम्मान में समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस अवसर पर मदन मलिक, बलवान डीपीई, रामफल खर्ब, जगत सिंह तेवतिया, आजाद सिंह लाठर और इंद्रजीत अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें