फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व सैनिक की पुण्यतिथि पर पत्नी ने स्कूल को दिए 35 हजार रुपये

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। पूर्व सैनिक रविंद्र कुमार की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नवनीत को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
नरवाना। दिवंगत पूर्व सैनिक रविंद्र कुमार की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नवनीत ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा में वाटर कूलर लगवाने के लिए 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। विद्यालय प्रबंधन ने सहयोग के लिए परिवार का आभार जताया।
विज्ञापन

अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि नवनीत का बेटा नीतीश भी इसी विद्यालय का पूर्व विद्यार्थी है और वर्तमान में हिसार स्थित लुवास विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस की पढ़ाई कर रहा है। नवनीत ने कहा कि विद्यालय में मिले अच्छे शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही उनके बेटे को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने पूर्व सैनिक रविंद्र कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नवनीत के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास अन्य लोगों को भी शिक्षण संस्थानों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर प्राध्यापक सुनील कुमार, मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान, प्रदीप कुमार और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें