फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रेम सिंह लोन बने संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
21जेएनडी43-प्रेम सिंह लोन। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ हरियाणा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी की घोषणा महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष रामलाल आर्य ने की। आर्य ने बताया कि नरवाना क्षेत्र के गांव लोन निवासी प्रेम सिंह को हरियाणा प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रेम सिंह ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे और समाज सेवा में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन महामंत्री राजेश सुनारिया, प्रदेश सचिव जगदीश, प्रदेश प्रवक्ता कर्मचंद और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें