फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 100 मीटर दौड़ में प्रीति ने मारी बाजी

Sun, 15 Mar 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी14: थ्री लेग रेस में भाग लेती छात्राएं। स्रोत संस्थान। - फोटो : जनता ढाबा पर कोयले की भट्टी पर भोजन बनाता कारीगर।
विज्ञापन
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म सहशिक्षा महाविद्यालय में शनिवार से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, काजल द्वितीय, मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, लेमन रेस, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, थ्री लेग रेस, मटका रेस, म्यूजिकल चेयर गेम, कबड्डी, बैडमिंटन और शतरंज जैसी कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रीति और काजल को संयुक्त रूप से बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था प्रशासक और एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य संजय, मोहित, वर्षा, सीमा, कंचन और कनिका का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता का समापन दूसरे दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
विज्ञापन


बाक्स

प्रतियोगिता के परिणाम



स्टैंडिंग ब्रॉड जंप–प्रीति प्रथम, काजल द्वितीय, रमन तृतीय

थ्री लेग रेस –नीतू-वर्षा प्रथम, विन्नी-काजल द्वितीय, तमन्ना-रूबल तृतीय

बैडमिंटन–ज्योति प्रथम, चन्नी द्वितीय, रूबल तृतीय

ऊंची कूद– अजय प्रथम, मोहित द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें