फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चीन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगी प्रीति और सुमन

Sat, 14 Jun 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद की रोइंग खिलाड़ी किरण और सुमन चीन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगी। किरण और सुमन सीनियर कैटेगरी में अपना दमखम दिखाएंगी। दोनों खिलाड़ियों को हैदराबाद में होने वाले कैंप में भाग लेने के लिए 18 जून को पहुंचना है।
विज्ञापन

किरण डाहौला गांव से है और सुमन संगतपुरा गांव से है। कोच चांद चहल ने बताया कि पहले एशियन चैंपियनशिप भोपाल में नवंबर में नवंबर माह में होने थी, लेकिन अब इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब एशियन चैंपियनशिप चीन में होगी। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन द रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से दोनों खिलाड़ियों को हैदराबाद में होने वाली ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए पत्र जारी हुआ है।
इस कैंप में एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवाई जाएगी। हरियाणा रोइंग की सचिव कमला दलाल और कोच चांद चहल ने बताया कि 22 वर्षीय किरण ने पिछले साल एशियन गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लिया था, जबकि इस साल फरवरी माह में हुए नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल था। वहीं 19 वर्षीय सुमन का नेशनल गेम्स फरवरी में गोल्ड और अगस्त 2024 में हुई जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें