फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीसरे चरण के अंतिम पांच दिवसीय एफएलएन कैंप हुआ शुरू

Sat, 14 Jun 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी15-एफएलएन के तहत तीसरे चरण के अंतिम पांच दिवसीय एफएलएन कैंप की शुरूआत करते हुए जिला समन
विज्ञापन
जींद। निपुण मिशन हरियाणा के फाउंडेशन लिटरेसी एंड नयुमरेशी के तहत तीसरे चरण के अंतिम पांच दिवसीय एफएलएन कैंप की शुरुआत की गई। इसमें 17 जिलों के 320 प्राथमिक शिक्षक आठ बैचों में भाग ले रहे हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल और एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने विधिवत कैंपों की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि आठ बैच शनिवार को शुरू हुए। डीईईओ और बीईओ ने कैंप में भाग लेने वाले शिक्षकों को बताया कि कैंप में समय और अनुशासन का ध्यान रखा जाए। सभी प्रतिभागी शिक्षक निर्धारित समय आठ बजे से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करें और 2:30 बजे के बाद कैंप से जाएं। यदि कोई शिक्षक लेट आता है तो उसके डीडीओ (आहरण और वितरण अधिकारी) को उसकी अनुपस्थिति भेजी जाएगी।
डॉ. सुभाष वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राथमिक शिक्षकों को खेल खेल में शिक्षा, टीएलएम का प्रयोग, प्रिंट रिच क्लास रूम, स्किल पासबुक भरने, बच्चों का लर्निंग लेवल समझने बारे मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी प्राथमिक शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के नए गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो और बच्चे बिना किसी डर के स्कूल की ओर अपना कदम बढ़ाए। एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ ने कहा कि जिला जींद में 17 जिलों के प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। सभी शिक्षकों की सुविधा का ख्याल रखते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को पाठ्य वस्तु को रोचक पढ़ाने के नए तरीकों से रूबरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें