फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार दिन से मंडी में पड़ी पीआर धान की एमएसपी पर नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

पीआर धान की एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू होने के पहले ही दिन नई अनाज मंडी में किसानों को मायूसी हाथ लगी। मंगलवार को खरीद का पहला दिन होने के बावजूद हैफेड का कोई खरीदार मंडी में नहीं पहुंचा। इसके चलते मंडी में शनिवार और सोमवार को लेकर आए किसान अपनी धान की फसल बिकने का इंतजार करते रहे। खरीद नहीं होने के कारण किसानों को अपनी फसल आढ़तियों के भरोसे छोड़कर खाली हाथ घर लौटना पड़ा। मंडी में कई किसानों की पीआर धान पिछले चार दिन से पड़ी हुई है। किसानों को उम्मीद थी कि मंगलवार से सरकारी खरीद शुरू होने के बाद उनकी फसल एमएसपी पर बिक जाएगी, लेकिन दिनभर किसी खरीदार के नहीं पहुंचने से उनकी परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को खरीद शुरू होने की उम्मीद
द जींद को-ऑपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी के प्रबंधक रतनदीप की पीआर धान की एमएसपी पर खरीद के लिए ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को उनके नगूरां में होने के कारण वह सफीदों मंडी नहीं पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बुधवार को उन्हें नई अनाज मंडी में भेजकर सरकार के निर्देशानुसार पीआर धान की एमएसपी पर खरीद शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

-अनुराग गुप्ता, हैफेड डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें