29जेएनडी36: अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में माइनर ओटी में मोबाइल की टॉर्च जलाकर उपचार करते हुए। स
जींद। नागरिक अस्पताल में दो दिनों से लगातार लग रहे बिजली कटों के कारण मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर ओटी में मरीजों का इलाज करना पड़ा।
अस्पताल में बार-बार पांच से दस मिनट के बिजली कट लगने से वार्डों, लैब और ओपीडी सेवाओं पर भी असर पड़ा। मरीजों को जांच करवाने और इलाज लेने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई वार्डों में अंधेरा छाने से भर्ती मरीज और उनके परिजन परेशान नजर आए।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में लगाए गए जनरेटर के ऑटो कट सिस्टम में फॉल्ट आने के कारण बिजली जाते ही बैकअप व्यवस्था तुरंत शुरू नहीं हो पा रही। इसी वजह से कुछ मिनट तक अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इमरजेंसी और ओटी जैसी संवेदनशील जगहों पर भी बिजली बाधित होने से डॉक्टरों को मुश्किल हालात में काम करना पड़ा।
बाक्स
अस्पताल के जनरेटर में कोई फाल्ट आने के कारण कुछ समय के लिए लाइट चली गई थी। तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बिजली व्यवस्था को ठीक करवा दिया जाएगा।
-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।