फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में सड़कों के गड्ढे कर रहे हादसों से स्वागत

विज्ञापन
09जेएनडी07: एसपी आवास के सामने से परशुराम चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर बने गड्डे। संवाद
विज्ञापन
जींद। सड़कों के गड्ढे शहर में हादसों का स्वागत कर रहे हैं। बारिश के चलते शहर के चारों तरफ ही नहीं अंदर कॉलोनियों की भी गलियां टूटी हुई हैं। इनकी मरम्मत शुरू करवाने के लिए सरकार ने निर्देश दिए हैं लेकिन मौसम खराब होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा। जगह-जगह टूटी सड़कों और पुलों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करवाने और टूटी सड़कों को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द की हुई हैं। सड़कों की मरम्मत होने तक चेतावनी के साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे। डीसी ने जिले की टूटी सड़कों के सुधार के लिए सभी सड़कों की की रिपोर्ट ली है।
जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण सड़कें ज्यादा टूटी हैं, वहां पर प्रथम चरण में काम शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं। अकेले जींद शहर ही नहीं बल्कि जुलाना, उचाना व नरवाना में भी सामान्य सड़कों के अतिरिक्त हाईवे तक पूरी तरह से टूटे हुए हैं। उचाना व जुलाना में हाईवे के साथ अभी तक पानी ठहरा हुआ है। प्रशासन ने इसकी निकासी करवाने की भी जहमत नहीं उठाई। इसके चलते सड़कें ज्यादा टूट रही हैं। राज्यस्तर पर हुई बैठक में लोक निर्माण मंत्री ने निर्देश दिए थे कि जहां सड़क पर पानी खड़ा होता है, वहां स्थाई समाधान के लिए पुलिया बनाई जाएं, ताकि हर साल की समस्या से एक बार में छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह कट बने हुए हैं तो कहीं एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे बने हैं। इन पर लगातार चल रहे वाहनों के कारण गड्डों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बाक्स
शहर के बाइपास की हालात खतरनाक
शहर के रोहतक रोड से नरवाना बाईपास तक सड़क की हालात ज्यादा खतरनाक है। इस पर रोहतक रोड से शुरू होते ही सड़क पूरी तरह से उखड़ी होने के कारण गहरे गड्डे बने हैं। यहां से वाहन भी ज्यादा गति में गुजरते हैं। स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी पलटने का ज्यादा डर रहता है। इसके बावजूद भी संभाल नहीं है। इस पर पांच किलोमीटर में 100 से ज्यादा गहरे गड्डे बने हैं। इन पर बाइक चालकों को सबसे ज्यादा हादसों का डर रहता है। एसपी आवास के सामने से परशुराम चौक तक एक तरफ की सड़क पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। गोहाना रोड व सफीदों बाइपास, कैथल बाईपास पर एंट्री व एक्जिट पॉइंट पूरी तरह से टूटे हैं।
बाक्स
शहर के अंदर व साथ लगते क्षेत्र की सड़कों के हालात सुधारने के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी भी निर्देश दे चुकी हैं। डिप्टी स्पीकर ने भी अधिकारियों को जल्द सड़कें सुधारने के निर्देश दिए थे ताकि इन पर कोई हादसा न हो।
बाक्स
बारिश में जलभराव के कारण शहर के बाईपास से लेकर अंदर की सड़कें टूटी हुई हैं। इन पर मंगलवार को काम शुरू करवा दिया गया है। शहर में कम टूटी सड़कों पर टांकियां लगाई जा रही हैं। इसके बाद जहां से सड़क ज्यादा टूटी हैं, उनको भी जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। बाईपास व हाईवे एनएचएआई के अधीन हैं। उन पर भी काम शुरू हो चुका है। जो सड़कें उनके अधीन हैं, उन पर भी पैचवर्क शुरू करवा दिया है। -राजकुमार नैन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर जींद।

09जेएनडी07: एसपी आवास के सामने से परशुराम चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर बने गड्डे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें