फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंक कर्मी बनकर सूबेदार के खाते से निकाले 1.49 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर नरवाना के सेवानिवृत सूबेदार के खाते से अज्ञात लोगों ने बैंक कर्मी बनकर 1.49 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेवानिवृत सूबेदार चतर सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 13 नवंबर की दोपहर के समय व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई। नंबर पर पीएनबी का लोगो लगा हुआ था।
अज्ञात ने कहा कि आपका लाइफ सर्टिफिकेट जारी होना है ताकि आपकी पेंशन सही समय पर बैंक में जमा होती रहे। वह कॉल करने वाले के बहकावे में आ गए और लाइव सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उसे ओटीपी बता दिया। इसके बाद उनके खाते से 1.49 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें