10जेएनडी02: जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए रिटायर्ड कर्मचारी। संवाद
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की बैठक प्रधान किताब सिंह भनवाला के नेतृत्व में जाट धर्मशाला में हुई। इसमें सभी ब्लॉक कार्यकारिणी के प्रधान, महासचिव व कोषा अध्यक्षों ने भाग लिया। मंच संचालन कुलदीप सिंह गोयत ने किया।
किताब सिंह भनवाला ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल आयुष्मान भारत हरियाणा के सीईओ से 7 अगस्त को पंचकूला में मिला था। इसमें सीईओ ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी को कैशलेस सुविधा के लिए शीघ्र ही पोर्टल बनाया जाएगा और उसके बाद उनके कार्ड बना दिए जाएंगे। इससे वे कैशलेस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल 9 अगस्त को ग्रामीण एवं विकास मंत्री महिपाल ढांडा से पानीपत में मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर आपकी मांगों का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में खजान सिंह खटकड़, मियां सिंह खटकड़, शमशेर सिंह ढांडा, कर्ण सिंह मलिक, कलम सिंह, सत्यनारायण, टेकराम नरवाल, आजाद सिंह मौजूद रहे।
10जेएनडी02: जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए रिटायर्ड कर्मचारी। संवाद