फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीजी कोर्स की खाली सीटें भरने के लिए पोर्टल खुला, 5 सितंबर तक मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के राजकीय और निजी महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले का मौका शुरू हो गया है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने 29 अगस्त को दोबारा पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी पांच सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन में बदलाव कर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो छह से 12 सितंबर तक प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस के साथ दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट में राजकीय पीजी कॉलेज में 176 विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई थी, लेकिन इनमें से केवल 96 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर दाखिला लिया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थी आवेदन के समय अधिकतम पांच कॉलेजों का विकल्प भर सकते हैं। मेरिट में सीट अलॉट होने के बाद विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिला लेते हैं। इसी कारण अलॉट हुई सीटों की संख्या के मुकाबले दाखिले कम हुए हैं।

छह पीजी कोर्स में 280 सीट
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में छह पीजी कोर्स में कुल 280 सीट निर्धारित हैं। इनमें एमए इकोनॉमिक्स में 40, एमए इंग्लिश में 40, एमए हिंदी में 40, एमकॉम में 60, एमएससी मैथ में 40 और पीजीडीसीए में 60 सीट हैं। वहीं जिले के छह राजकीय और निजी कॉलेजों में पीजी कोर्स की करीब एक हजार सीट हैं। कॉलेज प्रबंधन को फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान अधिक से अधिक सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बाक्स
पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले शुरू हो चुके हैं। अभी खाली सीटों को भरने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेकर फीस जमा करवाते हुए अपना दाखिला सुनिश्चित करना चाहिए। -सत्यवान मलिक प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें