संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सब्जी मंडी एसोसिएशन के चुनाव में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए मोहित गुम्बर को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर मंडी के व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
व्यापारियों ने कहा कि मोहित गुम्बर लंबे समय से मंडी व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। मंडी की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के साथ उनके सरल व्यवहार और अनुभव के कारण व्यापारियों ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
प्रधान चुने जाने के बाद मोहित गुम्बर ने सभी व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाना, मंडी के विकास के लिए प्रयास करना और उनके हितों की पैरवी करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर सुरेश सैनी, जगत सैनी, अशोक कत्याल, सुरेश नंबरदार, सोनी सैनी, ईशु सैनी, रवि गुम्बर, पवन चावला, सूरजभान पंडित, तिलक मिगलानी, राजकुमार कत्याल, बलजीत सैनी, रामनिवास और दीपक तनेजा मौजूद रहे।