फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएचसी अलेवा में सफाई व्यवस्था बदहाल, परिसर में बिखरी पड़ी मरीजों की चादरें

विज्ञापन
फोटो 03जेएनडी10-नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन लोगों से बातचीत करते हुए सीजेएम अमित सिहाग। स्र
विज्ञापन
जींद। अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि यहां बीमारी दूर होगी और सेहत में सुधार आएगा लेकिन सीएचसी अलेवा का नजारा देखकर मरीज और ग्रामीण परेशान हैं। जिस परिसर में स्वच्छता का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाना चाहिए वहां मरीजों के बेड पर बिछाई जाने वाली चादरें खुले में बिखरी पड़ी हैं। कहीं चादरों के ढेर लगे हैं तो कहीं वे जमीन पर पड़ी हैं। अस्पताल परिसर की यह तस्वीर स्वास्थ्य विभाग की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज करवाने पहुंचे ग्रामीणों ने बदहाल स्थिति और सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। जय सिंह, रमेश, राजकरण, पाले राम, मनोज, कर्मबीर, कृष्णा, पूनम, अनिता, कमलेश और सुदेश ने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। मरीजों के इस्तेमाल की चादरों को संभालकर नहीं रखा जाता। वे परिसर में इधर-उधर पड़ी रहती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गंदी और मैली चादरों को ठीक से साफ किए बिना ही दोबारा मरीजों के बेड पर बिछा दिया जाता है।
अस्पताल में पहले से बीमार लोग इलाज करवाने आते हैं। ऐसे में गंदी चादरें उनके लिए नई परेशानी खड़ी कर सकती हैं। संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। मरीज इलाज करवाने आएं या गंदगी से होने वाली दूसरी बीमारियों का डर लेकर लौटें, यह स्थिति समझ से परे है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, वे कई बार चिकित्सकों और सफाई कर्मचारियों को समस्या बता चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बाद भी परिसर में गंदगी और चादरों की अव्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही चादरों की नियमित धुलाई और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करने की अपील की है।
डीजी हेल्थ की हिदायत भी बेअसर
सीएचसी की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक पंचकूला पहले भी निरीक्षण के दौरान हिदायत दे चुके हैं। इसके बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि निरीक्षण और निर्देशों के बाद भी व्यवस्था क्यों नहीं सुधर रही। इससे अलेवा और आसपास के गांवों के लोगों में नाराजगी है।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसएमओ
सीएचसी अलेवा के एसएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि परिसर में बिखरी चादरों को व्यवस्थित करने के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को चादरों की अच्छी तरह सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखने को कहा गया है। सफाई व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत भी दी गई है। किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें