फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन दुकानों से पॉलिथीन जब्त, लगाया 500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
22जेएनडी19-शहर में दुकानों पर पॉलीथिन की जांच करते हुए नगर परिषद कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। नगर परिषद ने सोमवार को शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष पॉलिथीन मुक्त और अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। अभियान के तहत निरीक्षक एसआई विशाल के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने रेलवे स्टेशन से पंजाबी चौक तक दुकानों का निरीक्षण किया।
नगर परिषद की टीम ने दुकानों में पॉलिथीन की जांच की और तीन दुकानदारों के पास पॉलिथीन मिलने पर प्रत्येक पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। नगर परिषद अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से बंद करें, अन्यथा आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटवाया। पहले दिन दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर परिषद की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल रही। वहीं, कई दुकानदारों ने स्वयं आगे बढ़कर अपना सामान अंदर कर लिया। इस मौके पर दरोगा तरसेम और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन

शहर को पॉलीथिन मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। दुकानदारों को पहले चेतावनी दी जा रही है। यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग या अतिक्रमण करता पाया तो उसके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाएगी। –विशाल, एसआई, नगर परिषद नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें