फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 5.700 किग्रा. हेरोइन बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी21-सीआईए स्टाफ के सदस्य को सम्मानित करते एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 5.700 किग्रा. हेरोइन बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाले सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों को एसपी कुलदीप सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए और नकद इनाम देकर उनकी मेहनत व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
विज्ञापन


एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि आसपास नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि नशामुक्त समाज बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

एसपी ने पीएसआई आनंद कुमार, पीएसआई अनमोल, एएसआई संदीप, मुख्य सिपाही अनूप सिंह, मुख्य सिपाही संदीप, सिपाही पंकज, सिपाही अनिल, सिपाही संदीप कुमार, सिपाही सतीश और सिपाही धर्मवीर शामिल रहे। इस दौरान डीएसपी संजय कुमार, डीएसपी ऋषभ सोढ़ी, डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार, सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक यादविंदर सिंह, शहर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी पीएसआई मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें