नरवाना(जींद)। गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव हंसडेहर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई। वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
तीन मार्च को गढ़ी थाना पुलिस को गांव हंसडेहर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया था लेकिन कुछ देर बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया।
पुलिस कर्मचारियों ने फिर से दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दो महिलाओं और तीन पुरुष एसआई राय सिंह के साथ झगड़ पड़े। उन्होंने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। अभद्र व्यवहार कर सरकारी कार्य में बाधा डाला। इतना ही नहीं उन्होंने देख लेने तक की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने बाला पत्नी फतेह सिंह, मोहित पुत्र फतेह सिंह, सतनाम पुत्र फतेह सिंह, सावित्री और काहन सिंह के खिलाफ वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।