फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं को पांच लाख के ऋण पर मिल रही सब्सिडी

Fri, 06 Mar 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना जिले में महिलाओं के सुनहरे भविष्य की राह खोल रही है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस ऋण पर सात प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है जिससे महिलाओं को कम लागत पर अपना व्यवसाय प्रारंभ करने में सहायता मिलती है। महिलाएं राशि का उपयोग सिलाई-कढ़ाई केंद्र, बुटीक, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, किराना स्टोर, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, लघु उद्योग या अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में कर सकती हैं।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदिक हरियाणा की स्थायी निवासी हो तथा उसकी वार्षिक पारिवारिक आय पांच लाख रुपये या उससे कम होनी अनिवार्य है। डीसी ने कहा कि यह योजना महिलाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन को भी गति दे रही है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो परिवार और समाज दोनों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर योजना का लाभ उठाएं और हुनर को व्यवसाय के रूप में स्थापित करें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम के जिला कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें