16जेएनडी09 : बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद16जेएनडी09 : बाजार में खरीदारी करती महिला
जींद। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ के देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सख्त हो गया है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसबल तैनात कर दिया है वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।
प्रशासन ने निजी और रोडवेज बसों को बाईपास से निकालने के निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के चलते कुछ दिनों से बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज जैसे त्योहार नजदीक आने के कारण सुबह से लेकर देर रात तक शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है।
बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फंस जाने से जाम की स्थिति बन जाती है।
निजी व रोडवेज बसें बाईपास से गुजरेंगी
शहर में जाम की सबसे बड़ी वजहों में से एक है रोडवेज और निजी बसों की आवाजाही। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब इन बसों को शहर के अदंर की बजाय बाईपास से निकाला जाएगा। इस निर्णय से मुख्य बाजारों और शहर के भीतरी इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम हुआ है।
बाजारों में लगाई गई बैरिकेडिंग
मुख्य चौक-चौराहों पर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक का दिशा-निर्देशन किया जा रहा है। जहां एक ओर पैदल चलने वालों के लिए विशेष मार्ग बनाए गए हैं वहीं वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा लगाए गए इन अस्थाई रूट डायवर्जन बोर्डों से वाहन चालकों को दिशा की जानकारी दी जा रही है। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों शिव चौक, एसडी स्कूल, पुरानी कचहरी के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात है।
वर्जन
शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। निजी और रोडवेज बसों को बाईपास से गुजारा जा रहा है।-शमशेर सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस जींद