जींद। पुलिस ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ढाकल गांव के पास एक पिकअप पकड़ी। इसमें आठ कटड़ों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने पिकअप सवार उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव गुज्जर निवासी शमशाद और कैराना जिला के दिलशाद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस रविवार देर शाम को हाईवे स्थित ढाकल पुल के पास तैनात थी। इस दौरान कैथल की तरफ से एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप आई, जिसको रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें आठ कटड़े ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। वहीं पिकअप सवार युवकों के पास लाइसेंस भी नहीं था। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव गुज्जर निवासी शमशाद और कैराना जिला के दिलशाद के तौर पर बताई। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।