फोटो 23जेएनडी14-पुलिस गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। उचाना थाना पुलिस ने खटकड़ निवासी जितेंद्र को 5.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार शाम को पुलिस की टीम गांव खटकड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि खटकड़ निवासी जितेंद्र नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करता है।
फिलहाल वह खटकड़ से कसूहन मार्ग स्थित रजबाहा पुल के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बताए हुए हुलिये अनुसार वहां एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान खटकड़ निवासी जितेंद्र के तौर पर बताई। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है। संवाद