फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्षाबंधन पर पुलिस सतर्क, बाजारों और बस स्टैंड पर बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए जींद पुलिस ने जिलेभर में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। एसपी कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में सभी डीएसपी और थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त और निगरानी की जा रही है।
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती की गई है। किसी महिला को परेशानी होने पर ये पुलिसकर्मी तत्काल सहायता उपलब्ध करवाएंगी। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यातायात पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जुलाना, नरवाना, उचाना और सफीदों सहित जिले के सभी क्षेत्रों में पैदल और वाहन गश्त बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की है।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने लोगों से ऑनलाइन खरीदारी में अनजान लिंक पर क्लिक न करने और बाजार में सामान व कीमती वस्तुओं का ध्यान रखने की अपील की। संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें