फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो अक्तूबर को पीएम स्वनिधि योजना के विक्रेताओं को मिलेगा ऋण

Wed, 01 Oct 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी17-नगर परिषद में आयोजित लोक कल्याण मेले में मौजूद नगरायुक्त सुरेंद्र दून और अन्य। स्रोत
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री शहरी स्वरोजगार निधि योजना के तहत जिला में पथ-विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। दो अक्तूबर को मेले में पथ-विक्रेताओं का पंजीकरण कर उन्हें तीन चरणों में ऋण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद् के कॉन्फ्रेंस हाल में सोमवार देर सायं को आयोजित इस मेले की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि नगरायुक्त सुरेंद्र दून ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरी रेहड़ी-पटरी विक्रेता एवं अन्य छोटे व्यवसाय करने वाले महिला और पुरुष शामिल हुए।
उपस्थित लाभार्थियों ने पंजीकरण कर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान कार्यक्रम में चेयरपर्सन प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राज सैनी भी शामिल हुए। नगरायुक्त सुरेंद्र दून ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के तहत गूगल पोर्टल और फोस्कोस साइट के माध्यम से मोबाइल से मुफ्त पंजीकरण भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

सभी रेहड़ी-पटरी वाले नगर परिषद में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार का सिक्योरिटी फ्री ऋण आवेदन करें तथा सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।
पंजीकरण के बाद रेहड़ी-पटरी वाले और उनके परिवार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी आठ कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
नगरायुक्त ने निर्देश दिए कि नगर परिषद जींद, नरवाना, सफीदों, उचाना, जुलाना में संपर्क कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। नगरीय परियोजना अधिकारी एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के नोडल अधिकारी प्रवीण परुथी ने बताया कि मेले से शहरी रेहड़ी-पटरी विक्रेता और छोटे व्यवसायियों को पीएम-स्वानिधि योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें