फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएम मोदी ने नरवाना रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया, बेदी ने बताया ऐतिहासिक दिन

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। लोकार्पण करते हुए मुख्यातिथि गण। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। पीएम मोदी ने शुक्रवार को जालंधर से कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित नरवाना रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। करीब 25 करोड़ रुपये से 114 वर्ष पुराने रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। वर्ष 1912 में बने इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि स्टेशन भवन को आधुनिक वास्तुशिल्प के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल ट्रेन सूचना प्रणाली, आधुनिक टिकट काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

बेदी ने कहा कि जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के साथ हरियाणा ने रेलवे इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। नरवाना जंक्शन उत्तर भारत का महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र है जहां से कई राज्यों के लिए रेल संपर्क उपलब्ध है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
नरवाना रेलवे स्टेशन पर शाम तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेलवे से एनएस बघेल एडीआरएम इंफ्रा दिल्ली, प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, डीसीएम ऋचा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल भाजपा, पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें