जींद। राजकीय महाविद्यालय में 24 और 25 फरवरी को वार्षिक एथलेटिक मीट में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में प्रतिभागी भाग लेंगे। हाई जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और शॉट पुट और ट्रिपल जंप जैसी कूद प्रतियोगिताएं भी होंगी।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये, द्वितीय को 300 रुपये और तृतीय को 200 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 1500 रुपये का विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई है। प्राचार्य सत्यवान मलिक और उप प्राचार्य रणधीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। संवाद