फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए साइकिलिंग का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़

Mon, 15 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी04: बाइपास पर साइकिलिंग की तैयारी कर रहे ​खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
जींद। जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में साइकिलिंग खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में चयन के लिए खेल शिविर लगाया गया है। इसमें खिलाड़ियों को सुबह और शाम को गोहाना रोड व हाइवे पर ट्रेनिंग दी जाती हैं। साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिले से 12 महिला और 12 पुरुष खिलाड़ियों की टीम जाएगी।
विज्ञापन

जींद ब्लॉक से इसमें सात पुरुष और सात महिला खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस शिविर में साइकिलिंग खेल के प्रशिक्षित कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। यह शिविर 20 सितंबर तक आयोजित रहेगा। साइकिलिंग खेल में जिले से हर साल खिलाड़ी स्टेट और राष्ट्रीय स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं ।
पिछले साल भी जिले से दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किए थे। इसमें आदर्श, कार्तिक, नितिन, लक्ष्य, तरुण और महिला खिलाड़ियों में सिमरन, निशा, अंजलि का चयन राज्य स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें