फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
प्रतियोगिता में योगासन करते प्रतिभागी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। अर्बन इस्टेट डीएवी पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। वीरवार को इसके परिणाम जारी किए गए। यहां से विजयी हुए खिलाड़ी अगले साल फरवरी में होनी वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर लड़कियों के वर्ग में परंपरागत योगासन में हिसार की प्रेरणा प्रथम, झज्जर की लवणया दूसरे व रोहतक की ऋषिका तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में अंबाला की मुस्कान प्रथम, भिवानी की खुशी दूसरे व करनाल की सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में पानीपत की देवी प्रथम, हिसार की स्नेहलता दूसरे व हिसार की मधु तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के सब जूनियर वर्ग में हिसार के पार्थ सैनी प्रथम, गुरुग्राम के सूरज दूसरे व अमन तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में गुरुग्राम का प्रभात प्रथम, जींद का चेतन दूसरे व पलवल का जैनेंद्र पंघाल तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में गुरुग्राम का अर्जुन प्रथम, गुरुग्राम का रिषभ दूसरे व भिवानी के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. डीडी विद्यार्थी ने बताया कि यह आयोजन तीन दिन तक चला। पहले दो दिन यह प्रतियोगिता ऑनलाइन रही। अंतिम मुकाबले डीएवी स्कूल में हुए। प्रतियोगिता में समस्त हरियाणा से 2000 से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से 240 खिलाड़ी फाइनल में पहुंच सके हैं। उन्होंने बताया कि योग खिलाड़ी खेलो इंडिया का आयोजन पांच अगले साल पांच फरवरी से होगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें