फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फुटबॉल में जिलास्तर विजेता टीम के खिलाड़ी सम्मानित

Sat, 20 Sep 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी21-फुटबॉल खिलाडिय़ों को किट देकर सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत कोच
विज्ञापन
उचाना। जिलास्तर पर अंडर-14 फुटबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना खुर्द की टीम को किट भेंट कर स्वतंत्र समूह सेवा समिति की ओर से सम्मानित किया। प्राचार्य जतिंद्र नाथ व कोच सुरेश खटकड़ ने समिति की तरफ से पहुंचे रणबीर श्योकंद व पूर्व सरपंच मनोज शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन

रणबीर श्योकंद ने कहा कि फुटबॉल एक सामूहिक खेल है। इसमें सभी खिलाड़ियों की अपनी-अपनी भूमिका होती है। वह सबको अच्छी तरह से निभानी चाहिए। उचाना खुर्द के युवाओं की फुटबॉल में रुचि बढ़ रही है। फुटबॉल के खेल में निरंतर जीत हासिल करके उचाना खुर्द का नाम रोशन युवा कर रहे है।
एक-दूसरे खिलाड़ियों की काबिलियत पर भरोसा होना चाहिए। हर खिलाड़ी की सोच सकारात्मक होनी चाहिए। जिस तरह से टीम खेल है उससे निश्चित रूप से प्रदेश स्तर पर भी टीम जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर जयवीर श्योकंद, सूरजमल, कृष्ण कुमार व रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें