09जेएनडी31-नेपाल में होने वाली हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम को रवाना करते स्कूल स्टाफ सदस्य। स्र
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने हॉकी टीम की खिलाड़ियों को नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में भाग लेने के लिए नरवाना स्टेशन से रवाना किया। फिजिकल एजुकेशन की प्रवक्ता पूजा नैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की ओपन स्कूली खेल-कूद प्रतियोगिता जयपुर में सात से 8 जून तक आयोजित हुई थी। इसमें हरियाणा की टीम प्रथम रही थी।
इस टीम में विद्यालय की पांच छात्राएं मीनाक्षी, तानिया, चाहत, शिक्षा और मनजीत खेल रही हैं। हॉकी प्रशिक्षक रीटा और सपना का खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेलकूद की प्रतियोगिता 12 से 15 जुलाई तक नेपाल में होगी।
इस मौके पर विद्यालय प्रभारी पूनम रानी, राजेश गर्ग, डॉ. अनिल, सुभाष हालू, अमरजीत सिंह, रानी दयाल, सुदेश, कविता, पूनम दूहन, सुशीला रंगा, सुशीला नायक, सरोज और गीतांजलि भी मौजूद रहे।