09जेएनडी22-खिलाड़ी नवीन गोयत का स्वागत करते हुए नपा प्रधान विकास काला। संवाद
उचाना। अमेरिका में हुए इंटरनेशनल खेलों में गोल्ड, सिल्वर जीतने वाले मखंड गांव के नवीन गोयत का बुधवार को स्वागत किया गया। नेशनल हाईवे से डीजे के साथ जुलूस के रूप में ग्रामीण गांव तक लेकर गए।
नपा चेयरमैन विकास काला ने कहा कि नवीन गोयत ने मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम विदेश, देश और प्रदेश में रोशन करने का काम किया है। हरियाणा की माटी के खिलाड़ी निरंतर खेलों में अलग मुकाम पा रहे हैं।
नवीन गोयत ने बताया कि 24 जून को अमेरिका इंटरनेशनल खेलों में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ था। 4 जुलाई को एकल खेल सीढ़ियों में चढ़़ने पर स्वर्ण पदक जीता तो रिले रेस में स्वर्ण और सिल्वर मेडल जीता। ग्रामीणों ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है कि ग्रामीण अंचल के बेटे ने देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर नसीब गोयत, दिलबाग गोयत भी मौजूद रहे।