जींद। पानीपत में आठ से लेकर 10 सितंबर तक होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए ठहरने के लिए जगह निर्धारित की है। जींद जिले के खिलाड़ियों का ठहराव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवनगर में होगा।
प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों के दस्तावेज जांच उनके खेल स्थल नई अनाज मंडी जीटी रोड पानीपत पर ही होगी। लड़कों की अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग की कबड्डी/कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले के खिलाड़ियों का ठहराव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल खेड़ी में किया गया है।
वहीं जींद, कैथल और भिवानी के खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवनगर में ठहरेंगे। रेवाड़ी, चरखीदादरी व महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी विद्या भारती स्कूल खादी आश्रम पानीपत में रुकेंगे। झज्जर, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक और कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाहा में ठहरेंगे।
करनाल के खिलाड़ियों के लिए नेशनल स्कूल में जगह निर्धारित की गई है। वहीं पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के खिलाड़ियों के लिए एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड पानीपत में व्यवस्था की गई है। फरीदाबाद, नूहं व पलवल के खिलाड़ी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाहा में ठहरेंगे।
आठ सितंबर को अंडर 14 आयु वर्ग कुश्ती फ्रीस्टाइल के वजन व कुश्ती होगी। नौ सितंबर को अंडर 17 आयु वर्ग फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के लिए वजन व कुश्ती होगी। वहीं 10 सितंबर को अंडर-19 आयु वर्ग फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का वजन व कुश्ती होगी। आठ सितंबर को कबड्डी के सभी आयु वर्ग के वजन होंगे।
वर्जन
राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में जींद जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ी फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज व बॉक्सिंग जैसे खेलों में भाग लेंगे। उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम करेंगे। -राजपाल देशवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।