फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: म्हारा हरा भरा उचाना स्कीम के तहत शुरू किया पौधरोपण अभियान

Sun, 20 Jul 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी17-पौधरोपण करते हुए नायब तहसीलदार सुरेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
उचाना। म्हारा हरा भरा उचाना स्कीम के तहत शनिवार को घोघड़िया गांव में पौधरोपण अभियान शुरू हुआ। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने त्रिवेणी लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। अध्यक्षता गांव के सरपंच दीपक कुमार ने की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे गांव में 20 त्रिवेणी लगाई जाएंगी। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। नायब तहसीलदार ने कहा कि पेड़ प्रकृति का शृंगार हैं। उन्होंने आगाह किया कि आधुनिकता की चकाचौंध में प्रकृति का दोहन नहीं करना चाहिए। उचाना साहित्य सेवी संगठन के महासचिव रामप्रसाद ने बताया कि यह अभियान 2021 में तत्कालीन एसडीएम राजेश खोथ ने शुरू किया था।
पिछले 5 वर्षों में उचाना प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उपमंडल में 10 हजार पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में सभी गांवों की पंचायतें और विभागीय अधिकारी भाग लेंगे। बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी के संचालक जय भगवान और उनकी टीम गांव-गांव जाकर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करेगी। इस मौके पर राजकुमार, रामकुमार, देशराज, अमित कुमार, शीशपाल शास्त्री, सुनील दत्त, समर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें