28जेएनडी04-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। स्रोत :
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक से नौ विधाओं में प्रथम स्थान पर रहने वाले अध्यापकों ने जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोक नृत्य में पहले स्थान पर पिल्लूखेड़ा ब्लॉक, दूसरे स्थान पर सफीदों ब्लॉक और तीसरे स्थान पर जींद ब्लॉक रहा। थियेटर में नरवाना ब्लॉक प्रथम, अलेवा ब्लॉक दूसरे और जींद ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहे।
यहां मुख्य अतिथि के रूप में डीपीसी रितु पंघाल ने शिरकत की। वहीं प्राचार्य अनिता सांगवान, एपीसी सुरेंद्र ढुल, डॉ. सीमा मलिक और रंगकर्मी रमेश भनवाला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रितु पंघाल ने कहा कि प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपने हुनर दिखाएंगे। एपीसी सुरेंद्र ढुल ने कहा निर्णायक में डॉ. स्वीटी, डॉ. आरती, डॉ. हनीफ भट्टी, धीरज, दीपक, सतीश और रामदिया ने शानदार भूमिका निभाई। मंच का संचालन रंगकर्मी रमेश भनवाला ने किया। इस मौके पर सुरजीत ढिल्लों, सेवा सिंह, स्वीटी और भजन लाल भी मौजूद रहे।