जुलाना। हथवाला गांव के नजदीक बुढ़ाखेड़ा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर की ओर से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
गांव खरैंटी निवासी अक्षय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव हथवाला के बुढ़ाखेड़ा रोड पर उनका पेट्रोल पंप है। उस पर गांव जलालपुरा निवासी कपिल मैनेजर था। लेखाजोखा का काम वही देखता था। जब उसने पेट्रोल पंप के रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि काफी हेराफेरी की गई है। फर्जी एंट्री पाई गई। जब उसने बैंक स्टेटमेंट के साथ मिलान किया तो लगभग आठ लाख रुपये की गड़बड़ी मिली। पूछने पर मैनेजर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जुलाना थाना पुलिस ने कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।