फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सैर के लिए निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह सैर करने के लिए घर से निकले हिसार जिले के भैणी अमीरपुर निवासी बलराज (58)की सड़क हादसे में मौत हो गई। नारनौंद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे को अंजाम देकर फरार होने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलराज मंगलवार सुबह लगभग छह बजे घर से बाहर सड़क पर घूमने के लिए निकले थे। इसके कुछ समय बाद उसका भतीजा भी सैर करने के लिए गया तो उसने बलराज को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा। परिजन घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए तो चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज करवाए। मृतक के भतीजे दर्शन ने बताया कि उसके 58 वर्षीय ताऊ बलराज प्रतिदिन घूमने के लिए गांव से बाहर सड़क पर जाते थे। मंगलवार को वह सुबह लगभग छह बजे के आसपास घर से निकले थे। इसके कुछ समय के बाद वह भी बाहर सड़क पर घूमने के लिए गया तो रास्ते में सड़क किनारे उसका ताऊ घायल हालात में पड़े थे। वह तुरंत उनको शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए बयान में दर्शन ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के उनके ताऊ को टक्कर मारने से उनकी मौत हुई है। नारनौंद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे को अंजाम देकर फरार होने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें