फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की हत्यारोपी पत्नी और गांव का व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेढ़ा माजरा गांव निवासी राज मिस्त्री मनोज की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही सुरेश और मृतक की पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मनोज की मां बीरमति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी बहू पूजा के गांव के ही सुरेश के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर पूजा की मनोज से तकरार भी हो चुकी थी। पूजा ने सुरेश के साथ साजिश रच उसके बेटे मनोज की हत्या करवाई है। मनोज जब घायल था तो उसने बताया था कि गांव के ही सुरेश ने उसको गोली मारी है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को सेढ़ा माजरा के ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर आधे घंटे तक सड़क भी जाम की थी। डीएसपी जितेंद्र सिंह द्वारा 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने सड़क से शव को उठा लिया था।
विज्ञापन

बीरमति की शिकायत पर पुलिस ने मनोज की पत्नी पूजा व सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को सुरेश को घसो गांव के मोड़ पर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया था। वह भगाने की फिराक में था। मृतक की पत्नी पूजा को सेढ़ा माजरा गांव से सोमवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें