16जेएनडी16-पुलिस गिरफ्त में शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टॉफ जींद की टीम ने सफीदों रोड पर छापा डालकर एक व्यक्ति को 108 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भागखेड़ा हाल आबाद एकता नगर निवासी विजेंद्र के रूप में हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को उनकी टीम झोटा फार्म जींद के पास थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि भागखेड़ा हाल आबाद एकता नगर निवासी विजेंद्र शराब का अवैध कारोबार करता है। वह शराब की सप्लाई करने की तलाश में है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर के बाहर व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ कर घर के गेट के पास से गत्ते की पेटियां बरामद कीं।उन पेटियों में 108 बोतल शराब थी। एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।