फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के साथ पसीने से भीगे लोग

Fri, 04 Jul 2014 12:49 AM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार  दोपहर हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद हवा में बढ़ी नमी की मात्रा से लोगों को राहत के साथ परेशान भी किया। हालांकि ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दिलवाई, लेकिन उमस के कारण बुरा हाल रहा।
विज्ञापन



दोपहर करीब डेढ़ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। एक बार अच्छी बारिश आई, लेकिन कुछ देर बाद ही बारिश कम हो गई। हल्की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं सड़कों पर जलभराव से दिक्कत भी उठानी पड़ी। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया।


सुबह से ही मौसम मेें गर्मी थी, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा गया और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। हवा में नमी की मात्रा दोपहरबाद तीन बजे 70 प्रतिशत तक हो गई। इससे बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं  हल्की बारिश से कपास और बाजरा की बिजाई करने वाले किसानों में खुशी की लहर है। धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसानों को इंद्र देवता ने बृहस्पतिवार को भी निराश ही किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन और बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में उछाल आएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
जींद में 16 एमएम, जुलाना सूखा
इससे पहले बुधवार कोई हुई बारिश जिले भर में हुई, लेकिन जुलाना सूखा ही रह गया। जिला राजस्व विभाग के अनुसार जींद में 16 एमएम, नरवाना में 18 एमएम, सफीदों 15 एमएम, उचाना 16 एमएम, पिल्लूखेड़ा में 16 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें