फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के किए जाएंगे चालान ः डीसी

विज्ञापन
डीसी डॉ. आदित्य दहिया। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोगों को मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है। मास्क का इस्तेमाल नहीं करने वालों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य आदित्य दहिया ने इसके लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने जानकारी दी कि जिला में दो हजार बेड के विशेष कोविड अस्पताल तैयार किए गए हैं। डीसी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम व संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। कोविड अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए बजट की जरूरत होने पर अधिकारी बिना विलंब के इसकी प्रक्रिया करें।
जिले को पांच जोन में बांटकर होगा काम
डीसी ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिले को पांच जोनों में बांटने का निर्णय लिया गया है। इन सभी जोनों में कोरोना पर लगाम लगाने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जोन में एचसीएस अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिले में चार उपमंडल हैं। इनके लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। जींद शहर को पांचवें जोन में शामिल किया गया है। इसके लिए जिला परिषद के सीईओ बिजेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे चिह्नित कोविड अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं जुटाएं। इसके लिए राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें