26जेएनडी 36: यूजीसी विनियम 2026 के विरोध में सामान्य वर्ग के लोगों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति क
जींद। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी के नोटिफिकेशन को भाजपा सरकार की समाज को बांटने की चाल बताते हुए लोग सड़क पर उतरे। थूआ तपा के प्रधान सोमदत शर्मा, व्यापारी नेता महावीर कंप्यूटर, खटकड़ खाप के प्रधान लीला सिंह रानी तालाब चौक स्थित नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी मोहम्मद इमरान रजा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में राष्ट्रपति से यूजीसी विनियम 2026 को रद्द करने की मांग की गई।
प्रदर्शन से पहले नेहरू पार्क में की गई सभा के दौरान खापों, संगठनों, सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार पर जात-पात का खेल रचकर शिक्षण संस्थानों में व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अतीत में जो भूल हुई है, वह भविष्य में नहीं होगी। शिक्षण संस्थानों में उनके बच्चों का भविष्य खतरे में देख कर भी जो विधायक और सांसद आज मोन व्रत में है। उनको वोट की चोट से सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान खेड़ा खाप के प्रधान पंडित सतबीर कहसून, ब्राह्मण सभा जींद के पूर्व प्रधान रामफूल शर्मा, पूर्व प्रधान सियाराम शास्त्री, पूर्व प्रधान राजेश गौतम, सुनील वशिष्ठ, दिनेश काब्रच्छा, काला गतौली, रामभगत शास्त्री मौजूद रहे।