फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिलिंडर नहीं मिलने से दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे लोग, प्रशासन का दावा-स्टॉक पूरा

विज्ञापन
28जेएनडी10-सिलिंडर नहीं मिलने पर गोहाना रोड पर जाम लगाते उपभोक्ता। स्रोत उपभोक्ता
विज्ञापन
जींद। घरेलू गैस सिलेंडर किल्लत के चलते शनिवार को दूसरे दिन भी लोगों ने जींद-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को शांत करवा कर जाम खुलवाया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन झूठे दावे कर रहा है। उन्हें अल सुबह लाइन में लगकर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

देवीलाल ग्राउंड में पारस गैस एजेंसी उपभोक्ताओं ने जींद-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगभग 20 मिनट तक लगा रहा। इसके कारण वाहनों की लाइनें लग गई। इस दौरान उपभोक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस किल्लत जबरदस्त बनी हुई है।
सिलिंडर के लिए उन्हें लगातार शहर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनकी पहले पर्ची कटी हुई है। कभी गैस सिलिंडरों की सप्लाई नहीं आती तो कभी कम संख्या में गैस सिलिंडर आ रहे हैं। शनिवार को सौ से ज्यादा उपभोक्ता सिलिंडर लेने आए हुए थे जबकि गैस सिलिंडर काफी कम पहुंचे हैं।
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मचारी गैस सप्लाई को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि गैस सिलिडंरों को लेकर उपभोक्ता सड़क पर आ गए थे। उन्हें समझा-बुझा कर शांत करा दिया। इसके बाद उपभोक्ता चले गए। गैस की किल्लत ने आम जनता के चूल्हे ठंडे कर दिए हैं।
विभिन्न गैस एजेंसियों पर पिछले 15 दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उपभोक्ता वजीर, दीपक, संतलाल का कहना है कि एजेंसियों ने सिलिंडर की होम डिलीवरी बंद कर दी है और जो लोग लाइन में लग रहे हैं, उन्हें भी घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
बाक्स
गैस न मिलने के कारण उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। शनिवार को बेटे का परीक्षा परिणाम जानने के लिए स्कूल जाना था लेकिन गैस सिलिंडर ना होने की वजह से उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ा जिससे वह स्कूल में देरी से पहुंची।
-गीता, गृहिणी
वर्जन
जिले की 24 एजेंसियों के पास नौ हजार से ज्यादा गैस सिलिंडरों का स्टॉक है। प्रतिदिन लगभग छह हजार सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं।
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद

28जेएनडी10-सिलिंडर नहीं मिलने पर गोहाना रोड पर जाम लगाते उपभोक्ता। स्रोत उपभोक्ता

28जेएनडी10-सिलिंडर नहीं मिलने पर गोहाना रोड पर जाम लगाते उपभोक्ता। स्रोत उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें