फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष में होने पर जनता के हित की लड़ाई मिलकर लड़नी चाहिए : सुरजेवाला

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते रणदीप सुरजेवाला। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को अनाज मंडी में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब घर पर मुश्किल का समय होता है तो बड़े-बुजुर्ग अपनी अच्छी राय देते हैं। वो घर के बचाव में एक होकर लड़ते हैं। पार्टी पर मुश्किल समय हो और वह विपक्ष में हो तो सभी को जनता के हितों के लिए मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए, यही भारत और कांग्रेस की संस्कृति है।
विज्ञापन

कांग्रेस में हाशिये पर चल रहे पुराने नेताओं द्वारा रह-रहकर पार्टी नेतृत्व पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी का हर नेता सबसे पहले कार्यकर्ता है और बाद में वह नेता है। उन्होंने उन सभी नेताओं से अनुरोध किया कि वह विपक्ष में रहते हुए जनता के हितों की लड़ाई मिलकर लड़े। इस अवसर पर अंशुल सिंगला, वीरेंद्र जागलान, रघबीर भारद्वाज व डॉ. दलबीर बीबीपुर मौजूद रहे।
क्या गांधी परिवार के सदस्य के अलावा कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं बन सकता
पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए इस सवाल के जवाब में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इतिहास गवाह है कि स्वर्गीय राजीव गांधी की मृत्यु के उपरांत 10 साल तक सोनिया गांधी परिवार के सदस्यों सहित राजनीति से बिल्कुल दूर रहीं। कांग्रेसियों के अनुरोध पर ही राजनीति में वर्ह आईं। उन्होंने विधिवत तरीके से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। बाद में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष चुनी गई थीं। कांग्रेस में लोकतांत्रिक व्यवस्था है।
विज्ञापन

पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की बात पुरानी
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पुरानी बात हो गई। देश में कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह नहीं पूछता कि वह अलग-अलग राज्यों में बार-बार सीएम क्यों बदल रहे हैं। किसी भी पार्टी की अपनी एक व्यवस्था होती है और सभी को उसके दायरे में रहना पड़ता है।
सभी मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव
ऐलनाबाद उपचुनाव के संबंध में सुरजेवाला ने कहा कि सभी मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस वहां पूरी तरह मजबूती से दिखाई देगी। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कौन होगा, इस सवाल पर कहा कि सभी मिलकर इसका फैसला कर लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनमें अच्छा तालमेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें