फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में लोगों ने रखीं विभिन्न समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को एडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का सरल और त्वरित समाधान करना और जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उनकी गली नीची होने के कारण बारिश के पानी के साथ घरों के सामने कूड़ा जमा हो जाता है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। गांव झांज कलां निवासी कविता ने प्लॉट की निशानदेही करवाने की मांग रखी।
श्यामलाल ने गैस सब्सिडी का लाभ दिलाने की फरियाद की। वहीं गांव मालसरी खेड़ा से आए ग्रामीणों ने खेतों में पानी पहुंचने में आ रही समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनका समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें