फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनसीसी चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। एनसीसी चयन प्रक्रिया के दौरान एनसीसी कैडेट्स। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। एसडी महिला महाविद्यालय में सोमवार को 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी, जींद के निर्देशानुसार नए कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। बटालियन के पीआई स्टाफ ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर छात्राओं का चयन किया। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि एनसीसी से छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं को एनसीसी से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या ने बताया कि वह स्वयं अपनी शिक्षा के दौरान एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं और सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं। इसलिए वह एनसीसी के प्रशिक्षण और इसके महत्व को व्यक्तिगत रूप से समझती हैं। लेफ्टिनेंट डॉ. नयनदीप ने एनसीसी प्रशिक्षण के लाभ बताए। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एनसीसी ट्रेनर प्रीति भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें