फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर और आसपास के गांवों के लोगों को मिलेगा भाखड़ा का पानी

Fri, 11 Aug 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी08: पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर और आसपास के गांवों के लोगों को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। भाखड़ा के पानी पर आधारित पेयजल परियोजना को लंबे समय बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रशासनिक अनुमति दे दी है। इस परियोजना पर 388 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना की शुरूआत अक्तूबर में की जाएगी। इसके तहत एक जलघर किनाना गांव के पास सुंदर ब्रांच नहर और दूसरा जलघर बीड़ के पास हांसी ब्रांच नहर पर बनेगा। परियोजना चालू होने के बाद शहर आसपास के गांवों की ढाई लाख आबादी को लाभ मिलेगा।

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोषणा कोड 24490 के अनुरूप हांसी ब्रांच नहर और सुंदर ब्रांच नहर से आधारित प्रोजेक्ट को जींद की जनता के लिए तैयार किया गया था। वर्ष 2019 के उपचुनाव के बाद जब वह विधायक बने थे। उस समय इस पर पर सहमति जताई थी। उन्होंने सीएम के साथ हुई बैठक में कहा था कि जींद की जनता को भाखड़ा आधारित पेयजल आपूर्ति चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने उनकी मांग पर मोहर लगाई और अब जींद को भाखड़ा आधारित पेयजल आपूर्ति योजना के लिए 388 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति जनस्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। जल्द ही इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अक्तूबर में इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत रॉ वाटर पंपिग स्टेशन के लिए टैंक बनाए जाएंगे। इसकी क्षमता 40 लाख लीटर की होगी। इसके अलावा 60 एमएलडी के दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3300 लाख लीटर पानी स्टोर करने के लिए चार टैंक बनेंगे। शहर के अंदर 18 बूस्टिंग स्टेशन बनेंगे जिनमें 300 किलोमीटर के लगभग पाइप लाइन बदली जाएगी। कहा कि भाखड़ा के पानी पर आधारित पेयजल सप्लाई योजना की प्रशासनिक स्वीकृति लेना आसान नहीं था। इसमें तमाम अड़चनें आईं जिनका सामना करना पड़ा।

बाक्स

शहर की सडक़ों का भी होगा काया कल्प

जींद शहर की 25 करोड़ से बनने वाली सडक़ों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत 20 अगस्त को रानी तालाब से देवीलाल चौक तक सडक़ का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 22 अगस्त को कश्मीरी ढाबा से नरवाना रोड तक का टेंडर, बत्तख चौक से नहर तक वाया सोमनाथ मंदिर का सडक़ का टेंडर खुल जाएगा। वहीं 25 अगस्त के बाद जुलानी रोड से जाजवान सडक़ का निर्माण कार्य शरू होने जा रहा है।
मार्केटिंग बोर्ड की दस सडक़ों का पुर्ननिर्माण होगा

मार्केटिंग बोर्ड की दस सडक़ों का पुर्ननिर्माण किया जाएगा। इनमें मनोहरपुर से बोहतवाला, मनोहरपुर से बरसाना, दालमवाला से रायचंदवाला, लोहचब से बरसाना, कंडेला से शुगर मील जींद वाया कैरखेड़ी, मनोहरपुर से बरसाना, जींद कैथल रोड से अहिरका, दरियावाला से कोथ कलां, जीतगढ़ से शाहपुर, मनोहरपुर से बोहतवाला तक सडक़ शामिल है।

बाक्स

हांसी ब्रांच नहर का होगा जीर्णोद्धार, खर्च होंगे 1353.88 लाख रुपये

शहर के बीचोंबीच स्थित हांसी ब्रांच नहर के जीर्णोद्धार को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस कार्य की भी प्रशासनिक अनुमति दे दी है। हांसी ब्रांच नहर की आरडी 183000 से 198000 तक सीमेंट व कंक्रीट से निर्माण पर 1353.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पटरियों को पक्का करने का काम शहरी स्थानीय निकाय विभाग करेगा। नहर की दोनों साइड की पटरी (साइड लाइन) पर पांच करोड़ से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य को सिंचाई विभाग करेगा। इसके अलावा छठ पूजा के लिए अलग से घाट भी बनाया जाएगा। वहीं 83 लाख से खोखरी माइनर, संगतपुरा माइनर के जीर्णोद्धार की भी प्रशासनिक अनुमति मिली है।



बाक्स

खोखरी माइनर के लिए पास हुए 78.25 लाख रुपये स्वीकृत

खोखरी माइनर के निर्माण के लिए 78.25 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस माइनर का निर्माण कार्य दिसंबर तक शुरू करवाया जाएगा। माइनर की जर्जर हालात होने के कारण टेल पर पानी नहीं पहुंचने से किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसके बनने से किसानों की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


बाक्स

पूजा घाट के निर्माण कार्य के लिए 4.82 करोड़ रुपये मंजूर

हांसी ब्रांच नहर पर पूजा घाट के लिए निर्माण कार्य का टेंडर सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इस कार्य पर 4.82 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस पूजा घाट के बनने से शहर वासियों को धार्मिक महोत्सव के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा छह करोड़ रुपये की राशि से सिंचाई भवन का निर्माण कार्य होगा ताकि आमजन के सभी कार्य एक ही छत के नीचे हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें