फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़े गए तो रिश्वत देकर छूट भी जाते हैं : गुरनाम सिंह

Fri, 11 Aug 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी25-जुलाना के वार्ड 3 में पहुंचे किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना (जींद)। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यदि कोई भ्रष्टाचार करते पकड़ा जाता है तो रिश्वत देकर छूट जाता है। ये बातें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने वीरवार को कस्बे के वार्ड संख्या तीन में पत्रकारों से बातचीत में कही। वह नंबरदार रामपाल लाठर के घर शोक जताने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

चढ़ूनी ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। किसान को मुआवजा लेने के लिए भी आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यदि कोई भ्रष्टाचार करते हुए पकड़ा जाता है तो रिश्वत देकर छूट जाता है। कितने ऐसे उदाहरण हैं जो रिश्वत देकर छूट जाते हैं। हमारे देश में कितना ही बड़ा कांड कर लो रिश्वत देकर फिर छूट जाते हैं। भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि जांच करने वाले अधिकारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो रिश्वत लेकर भ्रष्टाचारी को छोड़ देते हैं। किसान को लूटने के लिए बीमा कंपनियों का सहारा लिया जा रहा है। जब किसान का बीमा काटना हो तो अकाउंट से पैसा कट जाता है लेकिन जब बीमा देने की बात आती है तो कंपनियां आनाकानी करती हैं। इस अवसर पर जयदीप रधाना, पवन लाठर, नरेंद्र लाठर, विजय, शीशपाल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें