फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल, 28 से बारिश की उम्मीद

Sun, 26 Jul 2026 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी03-गर्मी के बीच शहर के हुडा रोड से गुजरते हुए वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में रविवार को उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से तेज धूप और धीमी हवा के कारण वातावरण में गर्मी बढ़ गई। नमी अधिक होने से लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री के आसपास रहा। पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं नमी की मात्रा 57 फीसदी दर्ज की गई। हवा में नमी के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। 28 जुलाई से जिले में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं।
बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और यह करीब 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होने पर खरीफ फसलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
आने वाले दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 26, 27 जुलाई को गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। दिन में तेज धूप निकल सकती है। इस दौरान तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें