फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 27 यात्रियों को लेकर रवाना हुई हाइड्रोजन ट्रेन

Sun, 26 Jul 2026 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी13-रेलवे जंक्शन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन प्रतिदिन फर्राटा भर रही है। इसमें सफर करने को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ट्रेन नौ दिनों से बिना किसी तकनीकी बाधा के नियमित रूप से संचालित हो रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह हाइड्रोजन ट्रेन 27 यात्रियों को लेकर जींद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से निर्धारित समय सुबह 7:40 बजे सोनीपत के लिए रवाना हुई। हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर आम लोगों में खासा आकर्षण देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही कई लोग ट्रेन को देखने पहुंचे। यात्री नसीब, राहुल, जगतार सिंह, संदीप कुमार, रोशन का कहना था कि पर्यावरण के अनुकूल इस आधुनिक ट्रेन में सफर करना उनके लिए एक नया अनुभव है।
ट्रेन के शांत संचालन और आधुनिक सुविधाओं ने भी यात्रियों को प्रभावित किया। यात्रियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए रेलवे को उम्मीद है कि हाइड्रोजन ट्रेन लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें